भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सुरक्षित पृथ्वी वापसी पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने सुनीता की उपलब्धि को अंतरिक्ष अन्वेषण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और उनकी साहसिक यात्रा की सराहना की। सुनीता की वापसी नासा, स्पेसएक्स और अमेरिका की अंतरिक्ष अभियानों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसरो प्रमुख ने उनके भविष्य के मिशनों के लिए शुभकामनाएँ दीं और अंतरिक्ष विज्ञान में उनके योगदान की प्रशंसा की।